फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज के लिए मिला 3677 सीटों का अतिरिक्त कोटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हज के लिए मिला 3677 सीटों का अतिरिक्त कोटा
- उप्र राज्य हज समिति को मिली 1297 सीटें
- भारत और सऊदी सरकार के बीच हुआ द्विपक्षीय समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। भारत और सऊदी सरकार के बीच द्विपक्षीय समझौते के माध्यम से हज कमेटी ऑफ इंडिया को 3677 सीटों का अतिरिक्त कोटा प्राप्त हुआ है। इनमें से उप्र राज्य हज समिति को 1297 सीटें मिली हैं। इन यात्रियों को मीना में निर्धारित हद (बाउंड्री) के बाहर टेंट लगाकर ठहराया जाएगा। जिला हज ट्रेनर हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि उप्र राज्य हज समिति की प्रतीक्षा सूची में क्रमांक संख्या 1605 से 2901 तक के इच्छुक आवेदक जो मीना में निर्धारित हद (बाउंड्री) के बाहर टेंट में ठहरने पर सहमत हैं। उनका अपना मूल पासपोर्ट, एक रंगीन फोटो, मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस सर्टिफिकेट आदि जरूरी कागजात उप्र राज्य समिति को आठ मई तक भेज दें। कुरैशी ने बताया कि सऊदी सरकार ऐसे आजमीन-ए-हज जो रिपीटर हज यात्री के रूप में हज यात्रा पर जा रहे हैं। उन्हें 2000 सऊदी रियाल अतिरिक्त भुगतान के लिए कहा है। यह भुगतान इमिग्रेशन चेक प्वाइंट पर मक्का मदीना में बायोमेट्रिक चेकिंग के दौरान लिया जाएगा। जो आजीमन-ए-हज पूर्व में हज या उमरा कर चुके हैं और दोबारा हज या उमरे पर जा रहे हैं। वह रिपीटर हज यात्री कहलाएंगे। कुरैशी ने यह भी बताया कि ऐसी महिलाएं, जिन्होंने पहली बार बिना महरम के हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन किया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने ऐसी महिलाओं के लिए 577 सीट का कोटा आवंटित किया है। ऐसी महिलाएं अपना मूल पासपोर्ट, दो रंगीन फोटो के साथ अग्रिम जमा की गई राशि की पेय इन स्लिप की कापी और निर्धारित प्रारूप पर मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के साथ उप्र हज समिति को पांच मई तक उपलब्ध करवा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें