फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपिश के बीच बिजली की ट्रिपिंग ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
तपिश के बीच बिजली की ट्रिपिंग ने किया बेहाल
विज्ञापन

- पूरा दिन नगर में जारी रही ट्रिपिंग, सबने झेली परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मौसम में बदलाव के साथ मंगलवार को जैसे ही तपिश ने अपना रंग दिखाया तो बिजली की ट्रिपिंग शुरू हो गई। जिसने आमजन को बेहाल कर दिया। पूरा दिन नगर में ट्रिपिंग जारी रही और सभी को परेशानी झेलनी पड़ी। पॉवर कारपोरेशन के अफसरों का कहना है कि लोड अधिक होने के कारण गर्मी में ट्रिपिंग बढ़ जाती है।
पॉवर कारपोरेशन ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई का शेड्यूल जारी किया हुआ है। लेकिन गर्मी जैसे-जैसे बढ़ने लगी तो बिजली की खपत भी बढ़ गई। ऐसे में जहां शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई नहीं हो रही तो ट्रिपिंग की समस्या भी आड़े आने लगी है। मंगलवार को पूरा दिन चिलचिलाती धूप का आमजन को सामना करना पड़ा। इसी दौरान बिजली की ट्रिपिंग ने भी सबकी परेशानी बढ़ा दी। एक घंटे में दो से तीन बार ट्रिपिंग होने के कारण जहां गर्मी ने बेहाल किया, वहीं काम भी प्रभावित हुआ। बार-बार ट्रिपिंग के चलते लोगों को इनर्वटर और जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। ऐसे में ध्वनि और वायु प्रदूषण भी बढ़ा। बिजली न होने के कारण लोगों को इधर-उधर टहलकर या फिर पेड़ की छांव में बैठकर दिन बिताया। घरों में महिलाओं ने हाथ के पंखे का सहारा लिया। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में जनरेटर का सहारा लिया गया। इसी तरह की समस्या सोमवार रात्रि में भी रही। सबसे कम बिजली सप्लाई ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के दिनों में लोड अधिक हो जाता है। हालांकि प्रयास किया जाता है कि शेड्यूल अनुसार ही बिजली सप्लाई की जाए, लेकिन कई बार गर्मी में लोड अधिक होने के कारण ट्रिपिंग हो जाती है। प्रयास किया जाएगा कि इस समस्या को दूर कर आमजन को राहत दी जाए। एमसी शर्मा, चीफ इंजीनियर, पॉवर कारपोरेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें