फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लिया बिजली कनेक्शन तो देना होगा शपथ पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं लिया बिजली कनेक्शन तो देना होगा शपथ पत्र
विज्ञापन

- सभी घरों को बिजली देने की योजना के तहत की जाएगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यदि आपके पास बिजली कनेक्शन नहीं है तो जल्द ले लें, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पावर कारपोरेशन ने बिजली कनेक्शन विहीन घरों की पहचान करने के साथ उसके मालिक से बिजली का प्रयोग न करने के लिए शपथ पत्र लेने का निर्णय लिया है। यदि शपथ पत्र के बाद भी बिजली का प्रयोग होता मिला तो कार्रवाई होगी। एक मई से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत सभी घरों को बिजली देने की योजना के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
जिले में अभी भी हजारों घर ऐसे हैं, जहां बिजली कनेक्शन नहीं है। पॉवर कारपोरेशन को शिकायत मिल रही हैं कि ऐसे घरों में रहने वाले लोग बिजली चोरी कर रहे हैं। ऐसे में कारपोरेशन ने सभी घरों को बिजली कनेक्शन देने की योजना के तहत कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। अफसरों ने रणनीति बनाई है कि एक मई से जिले में अभियान चलाकर बिना कनेक्शन वाले घरों को चिन्हित कर उनके मालिकों से बिजली का प्रयोग न करने का शपथ पत्र लिया जाएगा। इसके बाद चेकिंग होगी और इस दौरान किसी भी घर में बिजली का प्रयोग होता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान को चलाने के लिए अफसरों ने तैयारी शुरू कर ली है। इस दौरान कनेक्शन भी दिए जाएंगे और बकाया बिल भी जमा किए जा सकेंगे। इस अभियान से पॉवर कारपोरेशन को हो रहे नुकसान से भी निजात मिलेगी और राजस्व में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सभी घरों में योजना के तहत पावर कारपोरेशन ने एक मई से अभियान चलाकर बिना बिजली कनेक्शन वाले मालिकों से शपथ पत्र लिए जाएंगे कि वह बिजली का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इसके बाद चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और उसमें बिजली का प्रयोग करते पाए जाने पर कार्रवाई होगी। अभियान चलाने के लिए रणनीति बना ली है। - एमसी शर्मा, चीफ इंजीनियर, पॉवर कारपोशन, बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें