फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं में धुल फांक रहीं करोड़ों के विकास कार्यों की फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिपं में धूल फांक रहीं करोड़ों के विकास की फाइलें
विज्ञापन

- 23 मार्च को टेंडर होने के बावजूद अभी तक नहीं हो पाया अनुबंध
- क्षेत्र में रुका विकास का पहिया, काम नहीं होने से जनता हो रही परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। ई-टेंडर के माध्यम से निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की फाइलें जिला पंचायत में धूल फांक रही हैं। टेंडर होने के लगभग 26 दिनों बाद भी ठेकेदारों से अनुबंध नहीं हुआ है। इसको लेकर जहां क्षेत्र में विकास कार्य रुका हुआ है, वहीं जिला पंचायत के द्वारा पारदर्शिता बरते जाने का दावा भी फुस्स होता नजर आ रहा है।
एक ओर प्रदेश सरकार का फोकस विकास कार्यों पर है। प्रदेश का विकास ही योगी सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसके बावजूद जिला पंचायत में विकास कार्यों में रोड़ा अटकाया जा रहा है। विदित हो कि जिला पंचायत क्षेत्र में लगभग 15 करोड़ रुपये से 134 विकास कार्य होने थे। जिसके लिए ई-टेंडर के माध्यम से निविदा आमंत्रित की गई थीं। टेंडर की तमाम प्रक्रिया 23 मार्च को ही पूरी कर ली गई थी। इसमें कुल 55 ठेकेदारों की निविदा स्वीकृत की गई है। लेकिन, अभी तक जिला पंचायत का ठेकेेदारों से अनुबंध नहीं हो सका है। करीब 40 ठेकेदार जिला पंचायत का चक्कर लगाने को मजबूर हैं, जिनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दूसरी ओर क्षेत्र में विकास कार्य रुकने से जनता भी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
कुछ फाइलें जिला पंचायत अध्यक्ष के समक्ष विचाराधीन हैं। जल्द ही सभी प्रक्रियाओं को पूरा करके विकास कार्यों को कराया जाएगा। -प्रदीप कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें