फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में महिलाओं ने डीआइओएस को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में डीआईओएस को घेरा
विज्ञापन


- फीस वृद्धि और अन्य मदों से शुल्क वसूलने का आरोप लगाकर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। निजी स्कूलों में मनमानी फीस वृद्धि और अन्य मदों से शुल्क वसूलने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि स्कूलों की मनमानी नहीं रुकी और कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से आम आदमी पार्टी और छात्र कल्याण समिति ने निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में अपना मोर्चा जारी रखा हुआ है। इस मुहिम में कई और अन्य संगठन भी सहयोग कर रहे हैं। सरकार ने भी आदेश जारी कर दिए, लेकिन इसके बाद भी स्कूलों की मनमानी नहीं रुक रही है। बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि शासन की सख्ती के बाद भी स्कूल उनका पालन नहीं कर रहे हैं। अब बच्चों की फीस वृद्धि के साथ अन्य मदों से शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है। जबकि शासन का आदेश है कि फीस में वृद्धि न की जाए। महिलाओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। छात्र कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष शिव कुमार लोधी और आप के जिला संयोजक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अब महिलाओं ने अपना मोर्चा खोल दिया है, किसी भी स्कूल को शासन के आदेश के विपरीत लूट नहीं मचाने दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में शामिल सभी ने आंदोलन की चेतावनी दी। डीआईओएस मनोज कुमार आर्य ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कपिल शर्मा, नीलम शर्मा, रुचि राणा, कमलेश शर्मा, ऊषा गुप्ता, कोमल अग्रवाल, पारुल, रश्मि चौधरी, बबीता, स्नेहलता, दीपिका, अंजलि, सुमिता, सुधा, अंशुल, मोनिका, प्रीति गुप्ता और राजरानी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें