फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजीविका मिशन दिलाएगा युवाओं को रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजीविका मिशन दिलाएगा युवाओं को रोजगार
विज्ञापन

- जिले में मिशन के लिए 256 समूह का हुआ गठन
- समूह के संचालन को शासन से मिले 3.84 लाख रुपये
- प्रत्येक समूह को मिलेगी एक लाख रुपये तक की सहायता राशि
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सरकार बेरोजगार युवाओं को आजीविका मिशन के तहत रोजगार मुहैया करवाएगी। इसके लिए जिले में 256 समूह का गठन किया गया है। समूह संचालन के लिए 3.84 लाख रुपये की राशि भी शासन से मिल गई है। प्रत्येक समूह को एक लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी। इससे वह ब्यूटी पार्लर, बकरी पालन और परचून की दुकान चलाकर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक सर्वेश चंद ने बताया कि सरकार ने गांवों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए आजीविका मिशन योजना चलाई है। योजना के तहत गांव में युवाओं के समूह बनाने को कहा गया है। जिले में सभी 16 ब्लॉकों में 256 समूह का गठन कर दिया है। इसके साथ ही गठित समूह के संचालन के लिए शासन से 3.84 लाख की राशि मिल गई है। इस राशि में से प्रत्येक समूह के हिस्से में 1500-1500 रुपये आएंगे। इन सभी समूहों को यह राशि जल्द उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस राशि से समूह में बैठने के लिए दरी और अन्य जरूरी सामान खरीदे जाएंगे। इसके बाद इन स्कूलों को ब्यूटी पार्लर, बकरी पालन और परचून की दुकान चलाने के लिए एक लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि एक मुश्त नहीं मिलेगी। राशि प्राप्त करने के लिए गठित समूह को अपनी मेहनत और काम दिखाना होगा। मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर का कहना है कि आजीविका मिशन से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा और वह इससे कमाई कर अपने परिवार को चलाने में सहयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें