फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉली हाउस के लिए मिलेगा 50 फीसदी अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉली हाउस के लिए मिलेगा 50 फीसदी अनुदान
विज्ञापन

- उद्यान विभाग में किसान पॉली हाउस के लिए कर सकते हैं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। किसान यदि पॉली हाउस बनवाने के इच्छुक हैं तो उन्हें 50 फीसदी का अनुदान मिलेगा। इसके लिए किसान को उद्यान विभाग में आवेदन करना होगा। हालांकि अनुदान लेने से पहले किसान को पॉली हाउस बनाने के लिए स्वयं धनराशि खर्च करनी होगी। इसके बाद किसान को अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत पॉली हाउस बनवाने वाले इच्छुक किसानों के लिए 50 फीसदी अनुदान का प्रावधान है। विगत वर्ष योजना के तहत जिले में 15 से अधिक किसानों ने पॉली हाउस बनवाया है। इन किसानों को पॉली हाउस पर मिलने वाला अनुदान भी प्राप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि यदि जिले में कोई किसान पॉली हाउस बनवाने का इच्छुक है तो वह उद्यान विभाग के कार्यालय से संपर्क कर आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के बाद किसान को पहले पॉली हाउस स्वयं बनाना होगा। उन्होंने बताया कि पॉली हाउस में सब्जी, फूल आदि की खेती कर किसान अधिक उपज के साथ आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें उगाई जाने वाली फसलों में मेहनत भी कम लगती है पानी की भी ज्यादा जरूरत नहीं रहती। इसमें किसी भी तरह की सब्जी और फूल आदि की खेती की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें