फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से पेट्रोल पंप के गोदाम में लगी आग, अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से पेट्रोल पंप के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन

खानपुर। लखावटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के गोदाम में रविवार शाम अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत के पानी के टैंकर व सबमर्सिबल से लोगों ने जैसे-तैसे काबू पाया गया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जल चुका था।
नगर के लखावटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के गोदाम में रविवार देर शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक धुंआ उठने लगा। धुंआ उठता देख लोगों ने शोर मचा दिया। लेकिन, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। स्थानीय लोगों व कर्मचारियों ने इस दौरान पानी व मिट्टी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोदाम में रखे डीजल के करीब तीन-चार ड्रमों ने भी आग पकड़ ली। इस दौरान ड्रमों के जोरदार विस्फोट से इलाका दहल उठा। आनन-फानन में दमकल को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर पंचायत से पानी का टैैंकर बुलाकर व सबमर्सिबल के माध्यम से आग बुझाने की कोशिश की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई आग की चपेट में नहीं आया। पंप मालिक राजीव कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। करीब चार-पांच ड्रम डीजल फुंक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे बाद पहुंची दमकल
साढ़े चार बजे पेट्रोल पंप के गोदाम में आग लगी थी। जिसकी तत्काल सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों व पुलिस ने आग पर काबू पा लिया था। फायर ब्रिगेड के एसआई भरत सिंह ने बताया कि स्थिति अब काबू में है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके के लिए रवाना हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें