फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बस अड्डों की सौगात का इंतजार कर रही जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच बस अड्डों की सौगात का इंतजार कर रही जनता
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में शिकारपुर, अनूपशहर, जहांगीराबाद और स्याना में रोडवेज बस अड्डे बनाए जाने हैं। मगर, पिछले दो साल से जनता बस अड्डों की सौगात का इंतजार कर रही है। काफी प्रयास के बाद भी इन्हें बनवाने में उप्र परिवहन निगम के अफसर और कर्मचारी कामयाब नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में जनता की मांग पर सपा सरकार ने उप्र परिवहन निगम के अफसरों को शिकारपुर, अनूपशहर और जहांगीराबाद में रोडवेज बस अड्डे बनाने के आदेश जारी किए थे। इसके लिए निगम के अफसरों ने संबंधित नगर पालिका से बस अड्डे के लिए निशुल्क जमीन की मांग की थी। हालांकि तीनों नगर पालिका की ओर से जमीन उपलब्ध करवा दी थी। मगर, निगम के उच्च अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद शिकारपुर में पालिका द्वारा उपलब्ध करवाई गई जमीन का गड्ढा भरवाने और जहांगीराबाद में विद्युत लाइन को हटाने की बात कही थी। यह कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इसी तरह अनूपशहर में पालिका की ओर से बस अड्डे को उपलब्ध करवाई गई जमीन पर एक व्यक्ति ने अपना मालिकाना हक जता दिया था, जो अभी तक सुलझा नहीं है। जबकि बीबीनगर और स्याना में रोडवेज बस अड्डा बनाने के आदेश हाल ही में मिले हैं, लेकिन अभी यहां पर जमीन नहीं मिलने के कारण बस अड्डा निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। उधर, एआरएम एसपी सिंह का कहना है कि शिकारपुर में रोडवेज बस अड्डे के लिए पालिका द्वारा उपलब्ध करवाई गई जमीन गड्ढामुक्त हो गई है। यहां पर जल्द ही बस अड्डा बना दिया जाएगा। अनूपशहर में जमीन का विवाद जारी है और जहांगीराबाद में विद्युत लाइन नहीं हटने से काम अटका हुआ है। स्याना और बीबीनगर में जमीन लेने के लिए पालिका से संपर्क जारी है और जैसे ही जमीन मिलेगी तो बस अड्डा निर्माण का काम करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें