1300 करोड़ के 33 बकाएदारों को नोटिस जारी
बुलंदशहर। जिले में पावर कॉरपोरेशन ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के पहले चरण में विभागीय अफसरों ने 3300 बड़े बकाएदारों के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि इन बकाएदारों पर विभाग का 13 करोड़ रुपये बकाया है।
पावर कॉरपोरेशन अफसर बकाया वसूली के लिए अभियान चला रहे हैं। इसके बाद भी लोग बिल जमा करने के लिए तैयार नहीं हैं। अफसर रिपोर्ट दर्ज कराते हैं, लेकिन बकाएदार उसके बाद भी बिल जमा करने के लिए तैयार नहीं रहते हैं। एसई अजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब जिले में 3300 बड़े बकाएदारों के खिलाफ रिकवरी नोटिस जारी किए गए हैं। इन बकाएदारों पर विभाग का 13 करोड़ रुपये बकाया है। नोटिस जारी करने के बाद वसूली की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। बताया जा रहा है कि 10 लाख से अधिक बकाया वाले 300 उपभोक्ताओं को भी रिकवरी नोटिस जारी किए गए हैं।
फोटो
कोच तैनाती को लेकर युवाओं का प्रदर्शन
बुलंदशहर। नगर के टांडा स्टेडियम में कोच तैनाती की मांग को लेकर सोमवार को युवाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि स्टेडियम में कोच न होने के चलते युवाओं की खेल प्रतिभा निखर नहीं रही है। इसके अलावा युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम में सुविधाओं के अभाव होने का भी आरोप लगाया। युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों को संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। मौके पर राकेश, सुनील, दीपक, राजू, सुशील, रमेश मौजूद रहे।