फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में ओडीएफ की अलख जगाएंगे स्वच्छता ग्राही

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में स्वच्छता की अलख जगाएंगे स्वच्छता ग्राही
विज्ञापन

- जिले से चयनित 56 स्वच्छता ग्राही को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
- एक अप्रैल को दिल्ली आनंद विहार स्टेशन से बिहार के लिए होंगे रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के स्वच्छता ग्राही अब बिहार में खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) की अलख जगाएंगे। इसके लिए जिले से 56 स्वच्छता ग्राही का चयन कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। वह एक अप्रैल को दिल्ली आनंद विहार स्टेशन से बिहार को रवाना हो जाएंगे।
जिला ग्राम पंचायत अधिकारी कार्यालय को केंद्र सरकार से आदेश प्राप्त हुआ है कि स्वच्छ भारत अभियान में बिहार की स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए अब उत्तर प्रदेश के जिलों में पहले से चयनित स्वच्छता ग्राही को ओडीएफ की अलख जगाने के लिए बिहार भेजा जाए। ये स्वच्छता ग्राही बिहार की जनता के बीच जाकर खुले में शौच से मुक्त की अलख जागाएंगे। बुलंदशहर के स्वच्छता ग्राही पहले बिहार के चंपारन जिले में जाएंगे। विभागीय अफसरों के अनुसार केंद्र सरकार के आदेश पर जिले से 56 स्वच्छता ग्राही का चयन कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के आदेश पर बिहार के चंपारन जिले में ओडीएफ की अलख जगाने के लिए जिले से 56 स्वच्छता ग्राही का चयन किया गया है। उन्हें विशेष प्रशिक्षण देने के अलावा सरकार से दी जाने वाली सुविधाओं आदि से भी अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सरकार मुहैया कराएगी खर्च
बुलंदशहर से बिहार के चंपारन जिले में ओडीएफ की अलख जगाने के लिए जा रहे स्वच्छता ग्राही का खर्च सरकार की तरफ से मुहैया होगा। उनके आने-जाने के किराए सहित ठहरने और खाने आदि का भी इंतजाम सरकार ही करेगी। बिहार जाने वाले सभी स्वच्छता ग्राही को वहां की भौगोलिक स्थिति के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें