फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर तलाशे जाएंगे स्कूल न जाने वाले बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर तलाशे जाएंगे स्कूल न जाने वाले बच्चे
विज्ञापन

- दो अप्रैल से बेसिक शिक्षा विभाग चलाएगा स्कूल चलो अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दो अप्रैल से स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक घर-घर जाकर स्कूल न जाने वाले बच्चों का प्रवेश करवाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश पर अफसरों ने पूरी तैयारी करने का दावा किया है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में नया शिक्षण सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। स्कूलों में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा दाखिला दिलाने के लिए इस बार दो अप्रैल से स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। आदेश के तहत इस अभियान में शिक्षकों के साथ जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय के अफसर और कर्मचारियों के साथ खंड शिक्षा कार्यालय के एबीएसए और अन्य अफसरों को भी शामिल किया जाएगा। अभियान चलाकर बच्चों के अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि स्कूल न जाने वाले 14 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश दिलवाने हेतु अभियान चलाने की तैयारी कर ली गई है। अभियान दो अप्रैल से शुरू होगा और इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य अध्यापकों, शिक्षकों और खंड शिक्षा कार्यालय के अफसर और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें