फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र नहीं मिली किसानों को सुविधाएं तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर किसानों को मिलेंगी सुविधाएं
विज्ञापन

- स्वच्छ पेयजल व छांव में बैठने आदि के लिए किया जाएगा इंतजाम
- जिले में 105 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद, व्यवस्थाओं में जुटे अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल व छांव में बैठने का इंतजाम किया जाएगा। यदि ऐसा नहीं किया तो संबंधित अफसरों पर कार्रवाई होगी। शासन से मिले आदेश के तहत अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में इस बार गेहूं खरीद के लिए 105 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों पर गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। जिले में एफसीआई, यूपी एग्रो आदि एजेंसी गेहूं की खरीद करेंगी। शासन ने आदेश जारी किया है कि क्रय केंद्रों पर किसानों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। किसानों को स्वच्छ पेयजल और छांव में बैठने की भी व्यवस्था की जाए। यह आदेश मिलने पर विभागीय अफसरों ने रणनीति बना ली है। जिला विपणन अधिकारी अविनाश चंद ने बताया कि गेहूं खरीद को क्रय केंद्र खोलने तैयारी लगभग पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें