फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

618 प्रधानमंत्री आवास बनकर हुए तैयार, पात्रों को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
31 तक पूरा हो जाएगा प्रधानमंत्री आवास का निर्माण
विज्ञापन

- जिले को मिली थी 747 प्रधानमंत्री आवास की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में 618 प्रधानमंत्री आवास बनकर तैयार हो गए और उन्हें पात्रों को सौंप दिया गया है। शेष 139 आवासों का निर्माण 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा। जिले को 747 प्रधान आवास की सौगात मिली थी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से जिले को 747 प्रधानमंत्री आवास मिले थे। इनमें से 646 आवास वर्ष 2016-17 में और 101 आवास वर्ष 2017-18 में मिले थे। इन सभी आवासों का पात्रों को लाभ देने के लिए ग्राम विकास अभिकरण को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विभागीय अफसरों ने समय पर ही पात्रों का चयन कर प्रथम किस्त में मिली राशि का आवंटन कर आवासों का निर्माण शुरू करवा दिया था। योजना के नियमानुसार एक आवास के लिए 1.20 लाख रुपये की राशि का प्रावधान है। यह राशि तीन किस्तों में प्राप्त हुई। शुरूआत में आवास निर्माण में देरी होने पर अफसरों ने मामले को गंभीरता से लिया। हाल ही में सीडीओ ने संबंधित अफसरों की बैठक लेकर शेष आवासों का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करवाने के आदेश जारी किए। लेकिन इसके बाद भी अभी तक 618 आवासों का ही निर्माण पूरा हो सका। विभागीय अफसरों का कहना है कि अब सिर्फ 139 आवासों का निर्माण शेष रह गया है। इसे 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि जिले में 747 आवासों में से 618 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूरा होने पर उन्हें पात्रों को सौंप दिया गया है। शेष 139 आवास का निर्माण 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा। इसके लिए अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें