फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन की सूचना न देने पर थानाध्यक्ष पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व टीम के बिना खनन स्थल पर नहीं जाएगी पुलिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीएम डॉ.रोशन जैकब ने बुधवार को पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पुलिस को मजिस्ट्रेट और राजस्व टीम के बिना खनन स्थल पर न जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध खनन होता है और इसकी सूचना पुलिस अफसरों द्वारा एसएसपी को नहीं दी जाती है तो संबंधित थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने से पूर्व पुलिस को संबंधित एसडीएम और राजस्व विभाग की टीम को भी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा डीएम ने आदेश दिए कि पुलिस बैरियर पर केवल चेकिंग की जाएगी, यदि अवैध उगाही की शिकायतें मिलती हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें