आईआईटी और नीट के सफल अभ्यर्थी होंगे सम्मानित
स्याना। स्याना मेडिकल एसोसिएशन (सीमा) ने आईआईटी और नीट में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। बुधवार को आयोजित बैठक में स्याना मेडिकल एसोसिएशन (सीमा) के महासचिव डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार अप्रैल में आईआईटी और नीट में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में एसोसिएशन की जीजिविषा पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम की जल्द ही तिथि जारी कर दी जाएगी। बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी शामिल रहे। ब्यूरो