फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की परीक्षा में नहीं रुकी नकल

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की परीक्षा में नहीं रुक रही नकल
विज्ञापन

- सब कुछ जानकर भी अफसरों ने नहीं उठाए ठोस कदम
- जिले के परिषदीय स्कूलों में चल रही है वार्षिक परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा को नकल विहीन कराने में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कोई रूचि नहीं दिखाई दे रही है। पहले दिन ही ब्लैकबोर्ड पर और सामूहिक नकल का उजागर हो गया था। इस हीलाहवाली का ही नतीजा है कि शिक्षकों को कोई परवाह नहीं है और नकल बकरार चल रही है। शिक्षकों ने फर्श पर बैठकर परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं की नकल करवाने में मदद करने सिलसिला जारी रखा।
सोमवार को परीक्षा में बच्चे सामूहिक नकल करते मिले, इतना ही नहीं शिक्षक भी उनका सहयोग कर रहे थे। जबकि बीएसए ने सख्त आदेश दिया हुआ है कि नकल करवाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। लोगों का कहना है कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षा के नाम पर पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है और परीक्षा में नकल करवाकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। यदि इसे नहीं रोका गया तो देश के कर्णधार कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट--
वार्षिक परीक्षा में नकल रोकने के लिए शिक्षकों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नकल करवाने वाले शिक्षकों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।- अजीत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें