फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 से अधिक पात्रों को सरकारी मदद का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह योजना के पात्रों को मदद का इंतजार
विज्ञापन

- पुत्री विवाह योजना के तहत 800 से अधिक पात्रों ने किए थे आवेदन
- अफसरों का कहना शासन से नहीं मिली राशि
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शासन की पुत्री विवाह योजना के तहत आवेदन करने वाले 800 से अधिक पात्रों को सरकारी मदद का इंतजार है। अफसरों का कहना है कि शासन से राशि नहीं मिली है, जैसे ही राशि प्राप्त होगी तो आवेदन करने वाले पात्रों को प्राप्त कराई जाएगी।
शासन की ओर से गरीब और असहाय परिवारों की युवतियों की शादी में मदद के लिए पुत्री विवाह योजना चलाई हुई है। इस योजना के तहत विगत वर्ष तक शासन से आवेदन करने वाले पात्रों को राशि प्राप्त होती रही। अब पिछले काफी समय से आवेदन करने वालों को राशि नहीं मिल रही है। इसके चलते आवेदन करने वाले पात्र ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक के कार्यालयों में चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि शासन से अभी राशि प्राप्त नहीं हुई तो वह मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर हैं। आवेदन करने वाले पात्रों का कहना है कि उन्होंने समय पर ब्लॉक में आवेदन कर दिया था और उन्हें आस थी कि जल्द ही राशि मिल जाएगी, लेकिन अभी तक वह चक्कर लगाने को मजबूर हैं। यह आवेदन पास होने पर समाज कल्याण विभाग, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और श्रम विभाग की ओर से पास किए जाते हैं।
विज्ञापन

अब ब्लॉक कार्यालय पर नहीं लिए जा रहे आवेदन
- पुत्री विवाह योजना के तहत अभी तक राशि नहीं मिलने पर अब ब्लॉक स्तर पर आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं, जबकि पात्र अपना आवेदन भरकर जमा करने के लिए पहुंच रहे हैं। आवेदन करने वालों का कहना है कि जब वह आवेदन जमा करने ब्लॉक में जाते हैं तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि अभी पहले आ चुके आवेदन की राशि नहीं आई। जब इन आवेदनों की राशि शासन से मिल जाएगी तो उसके बाद आवेदन जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

कोट
पुत्री विवाह योजना के पात्रों को लाभान्वित करने के लिए शासन द्वारा पिछले काफी समय से राशि जारी नहीं की गई है, जैसे ही राशि जारी हो जाएगी तो आवेदन करने वाले पात्रों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
- जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें