फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केन्द्र पर नकल के विरोध में छात्रो ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर नकल के विरोध में छात्रों का हंगामा
विज्ञापन

फोटो समाचार
ऊंचागांव। ग्रामपूठा स्थित नटराज ऑफ एजूकेशन डिग्री कालेज परीक्षा केन्द्र पर शुक्रवार को दूसरी पाली में परीक्षा दे रहे छात्रों को सेल्फ सेंटर की छात्राओं को नकल कराने का विरोध करना भारी पड़ गया। हंगामा कर रहे आधा दर्जन छात्रों को परीक्षा केन्द्र इंचार्ज ने कालेज परिसर से बहार निकाल दिया, जिससे परीक्षा छूटने के चलते छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।
चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय की तरफ से ग्राम पूठा स्थित नटराज ऑफ एजूकेशन कालेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें शुक्रवार को बीकॉम द्वितीय वर्ष कामर्स की परीक्षा थी। परीक्षा में 26 छात्राएं पी डिग्री कालेज मडैया कला ऊंचागांव व एक छात्रा नटराज कालेज की परीक्षा दे रही थी। छात्र सुनील कुमार, अनशुल, रोहित कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार व सलमान का आरोप है कि विद्यालय की तरफ से कक्ष निरीक्षक अपने कालेज की छात्राओं को नकल करा रहे थे। इसका विरोध करने पर केन्द्र व्यवस्थापक ने उन्हें हड़काकर परीक्षा केन्द्र से बहार निकाल दिया। छात्रों का कहना है कि परीक्षा छूटने से उनका भविष्य खतरे में पड़ गया है। सुनवाई नहीं होने पर छात्रों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को रफा दफा कराने का प्रयास किया, लेकिन छात्रों ने समय कम होने के कारण परीक्षा देने से मना कर दिया। मालूम हो कि इसके पूर्व भी बीए प्रथम वर्ष फाउंडेशन की परीक्षा प्रथम पाली में केन्द्र पर नकल कराने का आरोप लगाकर छात्रों ने जमकर हंगामा काटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस बारे में केन्द्र व्यवस्थापक डा. राम कुमार सिंह का कहना है कि छात्रों का आरोप निराधार है। किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र से नहीं भगाया गया है। कक्ष से निकले छात्रों से परीक्षा देने का अनुरोध किया गया, लेकिन छात्रों ने परीक्षा देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें