फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करौंठी विद्युत केन्द्र पर फाल्ट 17 गांवों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
करौंठी विद्युत केंद्र पर फाल्ट से 17 गांवों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन

स्याना। बीती रात करीब 1.30 बजे ग्राम करौंठी स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर फाल्ट हो गया। इसके चलते 17 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने के बाद से जेई जकारिया अंसारी सहित विद्युत कर्मियों की टीम उपकेंद्र पर लगी हुई है। लेकिन खबर लिखे जाने तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

बीती रात क्षेत्र के सबसे पुराने करौठी विद्युत उपकेंद्र में इनकमिंग वायरिंग में आग लग गई। इसके बाद सीटीपीटी यूनिट ठप हो गई व रिले भी जल गई। इसके चलते करौंठी, बरौली वासुदेवपुर, बड्ढा वाजिदपुर, बीहटा, वैराफिरोजपुर, घनसूरपुर सहित क्षेत्र के 17 गांवों की विद्युतापूर्ति ठप हो गई। फाल्ट के बाद एसडीओ धर्मेंद्र कुमार व जेई जकारिया अंसारी मौके पर पहुंचे और विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत का कार्य शुरू किया। एसडीओ का कहना है कि उक्त विद्युत उपकेंद्र की मशीनें पुरानी व जर्जर हालत में हैं। इसका ठीक प्रकार से मेंटीनेंस नहीं हो सका है। इनकमिंग वायरिंग फुंकने पर 17 गांव इसकी चपेट में आए हैं। एसडीओ ने कहा कि जेई सहित अन्य टेक्नीशियन लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचारु किए जाने का कार्य चल रहा है। शाम तक दस गांवों की विद्युतापूर्ति शुरू करा दी जाएगी। शेष सात गांवों की विद्युतापूर्ति सुचारु कराने के लिए आरएल फीडर को चालू कराया जाएगा। गौरतलब है कि करौंठी उपकेंद्र की मशीनों की हालत बेहद जर्जर है। इसके चलते केंद्र्र में अक्सर फाल्ट होते रहते हैं। विद्युत कर्मियों द्वारा जोड़ तोड़ करके मशीनों को चालू कर विद्युतापूर्ति शुरू कराई जाती है। जेई जकारिया अंसारी का कहना है कि टीम द्वारा लगातार मरम्मत कार्य करके प्रभावित क्षेत्र की विद्युतापूर्ति शुरू किए जाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें