टैंकर की टक्कर से बाइक सवार घायल
गुलावठी। गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर ग्राम भटौना के निकट एक टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बृहस्पतिवार की शाम गुलावठी से एक टैंकर सिकंदराबाद की तरफ जा रहा था। ग्राम भटौना के निकट सामने से आ रही एक बाइक की टैंकर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार अरुण पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम भटौना गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।