फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल
विज्ञापन

बुलंदशहर। नेशनल हाईवे-91 और मेरठ रोड पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पंाच लोग घायल हो गए।
हापुड़ निवासी राहुल पुत्र प्रकाश चंद एक दवाई कंपनी में एमआर है। खुर्जा से देर शाम बाइक से वापस आने के दौरान ठंडी प्याऊ चौकी के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बाद में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना में मेरठ रोड पर गांव काजिमपुर देवली के निकट बृहस्पतिवार सुबह दो कार आमने-सामने भिड़ गईं। इसमें कार सवार हरीश पुत्र शिवकुमार निवासी गांव सत्तापुर थाना सिंभावली व अरुण पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव सिकंदरपुर काकारी थाना बाबूगढ़ हापुड़ घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक दोनों ही मामलों की तहरीर नहीं दी जा सकी थी। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें