फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 15 हजार घरों में दिन भर गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 15 हजार घरों में बिजली आपूर्ति रही बंद
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहर के 15 हजार घरों में बुधवार को लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। दो बिजलीघरों की सप्लाई लाइन में मरम्मत और एक बिजलीघर की सप्लाई हाइटेंशन लाइन टूटने के कारण प्रभावित रही। शाम करीब चार बजे शहर की बिजली सप्लाई शुरू होने पर लोगों ने चैन की सांस ली।
बुधवार को शहर के हाइडिल कालोनी और अनूपशहर अड्डा बिजलीघर से जुडे़ क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। अफसरों द्वारा पूर्व में तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को मामन बिजलीघर स्थित 220 केवीए लाइन की मरम्मत का कार्य किया गया। इस कारण बुधवार सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक लगातार बिजली आपूर्ति बंद रही। शहर के दस हजार घरों में सुबह के समय बिजली सप्लाई न होने के चलते लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगर के अंसारी रोड बिजलीघर की सप्लाई भी लगातार पांच घंटे बाधित रही। बिजलीघर के जेई ज्योति भास्कर सिन्हा ने बताया कि जिला अस्पताल के समीप बंदरों के आतंक के चलते हाइटेंशन लाइन के तार आपस में भिड़कर टूट गए थे। इससे बिजली सप्लाई बाधित हुई। करीब पांच हजार घरों के लोग प्रभावित हुए। एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब चार बजे तारों को जोड़कर आपूर्ति शुरू कराई गई, जिसके बाद लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें