फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिलेगा 45 क्विंटल मूंग का प्रमाणित बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को मिलेगा 45 क्विंटल मूंग का प्रमाणित बीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसानों को कृषि विभाग के राजकीय बीज भंडार से मूंग का प्रमाणित बीज मिलेगा। जिले के किसानों के लिए शासन की ओर से 45 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया है। अपर कृषि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) ने बीज का सरकारी रेट भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि यह बीज जिले में संचालित सभी राजकीय बीज भंडार केेंद्रों पर मिलेगा। अपर कृषि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) डॉ. विष्णु प्रताप सिंह ने आदेश जारी कर मूंग का सरकारी रेट भी जारी कर दिया है। इस बीज का रेट कृषि विभाग हेतु 6397 रुपये और फुटकर विक्रय दर 7040 रुपये प्रति क्विंटल है। अश्विनी कुमार सिंह ने जिले के किसानों से आह्वान किया है कि वे राजकीय बीज भंडार से मूंग का बीज प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें