फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैबीज से युवक की मौत पर स्वास्थ्य अफसर तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
रेबीज से युवक की मौत पर स्वास्थ्य अफसर तलब
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की रेबीज से हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य अफसरों को स्वास्थ्य मंत्रालय से तलब किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की कार्रवाई से अफसरों में हड़कंप है। मंत्रालय ने अफसरों से संबंधित पत्रावलियां भी तलब की हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव हमीदपुर निवासी राजेंद्र पुत्र स्व. वीरेंद्र सिंह को 30 मार्च 2013 को किसी जानवर ने काट लिया था। परिजनों ने 30 मार्च को ही सीएचसी सिकंदराबाद में एक इंजेक्शन लगवाया और इसके बाद कोई इलाज नहीं कराया, जिसके बाद राजेंद्र की हालत लगातार बिगड़ती गई। करीब नौ माह बाद परिजन एक अक्तूबर को राजेंद्र को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे डायबिटीज और बुखार की जानकारी दी। बाद में चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी, जबकि परिजनों ने राजेंद्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। राजेंद्र की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी। पूरे मामले में अब मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वास्थ्य अफसरों को मंत्रालय तलब किया है। तलब के आदेश मिलते ही स्वास्थ्य अफसर पूरे मामले में दस्तावेज जुटाने में लगे हैं। मंत्रालय से मिले आदेशों के अनुसार अफसरों को अपने साथ मरीज का पर्चा, किस जानवर ने काटा था, कब और कितने इंजेक्शन लगाए गए आदि सहित अन्य जानकारियां मांगी हैं।
विज्ञापन

कोट
मंत्रालय से आदेश मिल चुके हैं। दस्तावेज एकत्रित किए जा रहे हैं। तय तिथि पर मंत्रालय में दस्तावेज पेश कर दिए जाएंगे।
- डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें