जिला कारागार में एक और बंदी को हुई एचआईवी की पुष्टि
बुलंदशहर। जिला कारागार में एक बार फिर एक बंदी को एचआईवी पॉजीटिव होने की पुष्टि पर हड़कंप मच गया है। जिला कारागार में बीते कुछ वर्षों में अब तक एचआईवी पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जिला जेल में बढ़ रहा रोग चिंता जनक है।
जिला कारागार में जिला अस्पताल एवं कारागार के चिकित्सकों की मदद से बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। हाल ही में जिला कारागार में चिकित्सकों की टीम ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें काफी रोगियों में खांसी, जुकाम व बुखार आदि की शिकायतें मिलीं। वहीं पांच बंदियों का एचआईवी होना सामने आया है। जब इस बाबत जिला कारागार प्रशासन से पूछा गया तो अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 में चार बंदियों को एचआईवी पॉजीटिव था, वहीं एक बंदी का बीते दिनों ही पॉजीटिव आया है।