फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता-छात्रों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता-छात्रों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्कूलों में निजी प्रकाशन की किताबें और बे-हिसाब फीस वृद्घि के खिलाफ शुक्रवार को अधिवक्ता-छात्रों व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शन करते हुए लोगों ने डीएम डॉ. रोशन जैकब को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लगवाने व अप्रैल माह से नया सत्र शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं और छात्रों का आरोप है कि स्कूलों में निजी प्रकाशन की किताबें लगाने और कमीशनखोरी पर कार्रवाई से बचने के लिए स्कूल इस बार मार्च माह में ही नया सत्र शुरू करने की कोशिश में हैं। स्कूल संचालक तैयारी कर रहे हैं कि लोगों को शिकायत करने का मौका ही नहीं दिया जाए और उनकी कमीशनखोरी के धंधे में कोई रुकावट न आए। पूरे मामले को लेकर शुक्रवार को छात्र कल्याण समिति, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शन करते हुए छात्र कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष शिव कुमार लोधी और अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि स्कूल संचालक जानबूझकर निजी प्रकाशन की किताबें स्कूल में लगवाते हैं, जिससे उन्हें मोटा कमीशन प्राप्त हो सके। एडवोकेट उपेंद्र शर्मा और आम आदमी पार्टी के संयोजक विकास शर्मा ने डीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि स्कूल संचालक किसी भी शासन के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। पुस्तक विक्रेताओं से सांठ गांठ कर अभिभावकों की जेबों पर डाका डाला जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि नया सत्र अप्रैल माह से एनसीईआरटी की किताबों के साथ शुरू नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। वहीं, डीएम डॉ. रोशन जैकब ने लोगों को आश्वासन दिया है कि इस बार हर हाल में स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लगवाई जाएंगी। इस मौके पर अमर, महेश, गोपाल, अनुज, अंकित, कुलदीप, मोहित शर्मा, अमित शर्मा, निरंजन, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें