फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद, शांति से मना त्यौहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद, शांति से मना त्यौहार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद भर में होली का पर्व शुक्रवार को छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्वक मनाया गया। इस दौरान जिले भर में पुलिस का काफी कड़ा पहरा रहा। खुद एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ गश्त और चेकिंग अभियान में लगे रहे। इस दौरान कई बाइक व कार सवार युवकों से शराब भी बरामद की गई।
बृहस्पतिवार को देर शाम होलिका दहन हुआ। इस दौरान जिले भर में सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स संवदेनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर तैनात रही। इसके अलावा डायल 100 को भी जगह-जगह तैनात कर गश्त के आदेश दिए गए थे। इस दौरान वाहन चेकिंग अभियान सहित देर रात सड़कों पर घूम रहे लोगों की भी पुलिस ने क्लास लगाई। वहीं शराब पीकर हंगामा करने वाले करीब आधा दर्जन लोगों को अंसारी रोड व कालाआम चौराहे से पकड़ कर हवालात में डाला गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। वहीं शुक्रवार सुबह से भी पुलिस बल शहर के मुख्य मार्गों व संवेदनशील-अतिसंवेदनशील स्थानों पर तैनात रहा। एसएसपी मुनीराज जी. ने भीे इस दौरान पुलिस टीम के साथ कालाआम चौराहा, अंसारी चौक, कबाड़ी बाजार चौराहा, बुरा बाजार चौक, चौक बाजार आदि स्थानों पर गश्त की व चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

डीजे पर डांस को लेकर झड़प
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ाना में शुक्रवार देर शाम डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेक र मामला शांत कराया। शनिवार को एक पक्ष के आशीष पुत्र नरेंद्र व दूसरे पक्ष के प्रवीन, खेमचंद, कुंवरपाल, किशनपाल व हरवीर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोट
जनपदभर में होलिका दहन व दुल्हैडी का पर्व छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्वक ढंग से मनाया गया है। ककोड़ के गढ़ाना गांव में डीजे पर डांस को लेकर मारपीट की घटना के अलावा, कुछ स्थानों पर मामूली झड़पें हुईं थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से मामले अधिक नहीं बढ़ सके।
- मुनीराज जी., एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें