फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का संदेश सुनेंगी जिले की महिला प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का संदेश सुनेंगी जिले की महिला प्रधान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की महिला ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री का संदेश सुनने का मौका मिलेगा। 51 प्रधान और चार महिला स्वच्छता ग्राही आठ मार्च को लखनऊ में होने वाले स्वच्छ शांति 2018 सम्मेलन में भागीदारी करेंगी। वह सात मार्च को लखनऊ के लिए रवाना होंगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से आठ मार्च को लखनऊ में स्वच्छ शांति 2018 सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इसमें जिले की महिला ग्राम प्रधान और स्वच्छता ग्राही को प्रतिभाग करने के आदेश प्राप्त हुए। आदेश मिलने पर इस सम्मेलन में भागीदारी के लिए 51 महिला प्रधान और चार स्वच्छता ग्राही कुल 55 महिलाओं को प्रतिभाग के लिए चयनित किया गया है। यह सभी ग्राम प्रधान और स्वच्छता ग्राही सात मार्च को बस द्वारा विकास भवन से लखनऊ को रवाना हो जाएंगी। वह इस दिन शाम तक लखनऊ पहुंच जाएंगी। इस सम्मेलन के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। इसके अलावा सरकार के कई मंत्री और पंचायत राज विभाग के अधिकारियों सहित अन्य विभागों के अफसर भी भागीदारी करेंगे। जिले से जाने वाली 55 महिला ग्राम प्रधान और स्वच्छता ग्राही को सूचित कर दिया गया है और विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें