फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी खाद्यान्न की चोरी पर 14 गाड़ियां ब्लैक लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी खाद्यान्न की चोरी पर 14 गाड़ियां ब्लैक लिस्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। सरकारी खाद्यान्न की चोरी की सूचना पर डिप्टी खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान अफसरों को देखकर खाद्यान्न चोरी कर रहे ट्रक चालक मौके से भाग खड़े हुए। अफसरों ने मौके पर मौजूद सभी 14 ट्रकों को ब्लैक लिस्ट करते हुए भविष्य में सरकारी खाद्यान्न के लिए प्रयोग न किए जाने के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार सरकारी खाद्यान्न की चोरी की सूचना पर डिप्टी खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने डीएवी फ्लाईओवर के नीचे खड़ी गाड़ियों पर बृहस्पतिवार की रात छापेमारी की। अफसरों ने एक व्यक्ति को कंधे पर कट्टा डालकर ले जाते हुए रोका तो वह अफसरों को धक्का देकर भागने में सफल रहा। इसके बाद अफसरों ने सरकारी खाद्यान्न के कट्टे को कब्जे लेकर ठेकेदारों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की है। इससे पूर्व भी डीएम ने नई मंडी व अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में सरकारी खाद्यान्न की चोरी रोकने के लिए छापेमारी की थी।
विज्ञापन

दादरी जानी थी खाद्यान्न भरी गाड़ियां
- सरकारी खाद्यान्न से भरी गाड़ियां बुलंदशहर एफसीआई गोदाम से भरकर दादरी जानी थी। इसके लिए ड्राइवरों ने अवैध रूप से गाड़ियों को डीएवी फ्लाईओवर के नीचे खड़ा किया हुआ था। सूत्रों ने दावा किया है कि उक्त स्थान पर गाड़ियों को खड़ा कर खाद्यान्न की चोरी की जाती है।
तीन ठेकेदारों को जारी किए नोटिस
- डिप्टी खाद्य विपणन अधिकारी ने तीन ट्रक ठेकेदारों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस जारी कर ठेकेदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में अवैध रूप से गाड़ियों को केन्द्र से अलग कहीं पर खड़ा पाया गया तो उसे कालाबाजारी की श्रेणी में रखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
- जानकारी मिलने पर छापेमारी की गई थी। मौके पर कई ड्राइवर खाद्यान्न की चोरी कर रहे थे। टीम को देखकर वह भाग खड़े हुए। 14 गाड़ियों को ब्लैक लिस्ट करते हुए तीन ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए है।
- अविनाश चंद्र सागरवाल, डिप्टी खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें