फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दनकौर तिराहा, दादरी गेट चौकी क्षेत्र में नहीं लगेंगे रेहड़ी,ठेला

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से दनकौर तिराहा, दादरी गेट चौकी क्षेत्र में नहीं लगेंगे ठेले
विज्ञापन

सिकंदराबाद। आज से नगर के दनकौर तिराहा क्षेत्र, दादरी गेट चौकी क्षेत्र में रेहड़ी-ठेले नहीं लगेंगे। नॉन वेंडिंग जोन में रेहड़ी ठेला लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नगर में हाईवे पर आएदिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रखा है। प्रशासन ने दनकौर तिराहा, दादरी गेट पुलिस चौकी के 200 मीटर क्षेत्र को नॉन वेंडिंग जोन घोषित किया था। एसडीएम डा. शुभी सिंह काकन ने बताया कि ट्रक यूनियन के कब्जे से मुक्त कराई गई पालिका की जमीन को वेंडिंग जोन बनाया गया है। शनिवार से दनकौर तिराहा, दादरी गेट पुलिस क्षेत्र में लगने वाली सभी रेहड़ी-ठेले इसी वेंडिंग जोन में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को उन्हाेंने सीओ आलोक कुमार सिंह, ईओ सत्येंद्र तिवारी के साथ वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया। एसडीएम ने वेंडिंग जोन के बाहर खड़े वाहनों और अतिक्रमण को भी हटवाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर के अन्य स्थानों पर रेहड़ी-ठेला लगाने वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। ईओ ने बताया कि भूमि के समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें