फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में खेल उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में खेल उजागर
विज्ञापन

- जन्मतिथि में फेरबदल कर परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी
- शिकारपुर स्थित डीएवी इंटर कालेज में चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा
बुलंदशहर/शिकारपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर इस बार शासन शुरू से ही सख्त रहा, लेकिन हाईस्कूल की परीक्षा में जो खेल उजागर हुआ वह चौंकाने वाला है। शिकारपुर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर जन्मतिथि में फेरबदल कर परीक्षा दे रहे एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक की रिपोर्ट पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को पहली पारी में शिकापुर स्थित डीएवी इंटर कालेज में हाईस्कूल गणित की परीक्षा चल रही थी। चेकिंग के दौरान जब एक परीक्षार्थी का पहचान पत्र और प्रवेशपत्र की जांच की गई तो उसमें जन्मतिथि में फेरबदल पाया गया। इसे देख केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक सहित सभी हैरान रह गए। इस परीक्षार्थी ने संस्थागत परीक्षा फार्म भरा था और उसके पहचान पत्र में जन्मतिथि 10-10-1993 अंकित पाई गई, जबकि प्रवेशपत्र में जन्मतिथि 01-01-2001 दर्ज है। जन्मतिथि में यह फेरबदल चौंकाने वाला है और जांच का विषय बन गया है। शुरूआती जांच में खेल सामने आ रहा है, क्योंकि जो परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा है उसकी उम्र भी अधिक आंकी जा रही है। इस पर केंद्र व्यवस्थापक ने रिपोर्ट बनाकर जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि जन्मतिथि में फेरबदल कर परीक्षा देर रहा परीक्षार्थी हाईस्कूल संस्थागत से है और उसका नाम विपिन कुमार है। जन्मतिथि में फेरबदल होना कई सवाल खड़े कर रहा है और इसकी जांच जरूरी है। केंद्र व्यवस्थापक की रिपोर्ट मिलने पर जांच शुरू कर दी है। यदि परीक्षा की जन्मतिथि में अंतर पाया गया तो परीक्षा फार्म भरवाने वाले विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई तय है। इसकी जांच जल्द कर उजागर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें