नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल कोे
बुगरासी। जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 21 अप्रैल को परीक्षा होगी। पहले यह परीक्षा 10 फरवरी को होनी थी, जिसे रद्द कर दिया गया था। जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में कक्षा छह में रिक्त 80 सीटों के सापेक्ष जनपद भर के 3264 विद्यार्थी देंगे। 10 फरवरी को प्रवेश परीक्षा होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। जवाहर नवोेदय विद्यालय बुकलाना के कार्यवाहक प्राचार्य आरके शर्मा ने बताया कि ऑल इंडिया स्तर पर कक्षा छह में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेेश परीक्षा 21 अप्रैल को होगी। बुकलाना के विद्यालय में रिक्त 80 सीट हैं जिनके सापेक्ष जनपद भर के 3304 विद्यार्थियाें ने प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म भरे थे। इनमें 60 फॉर्म निरस्त होेने पर कुल 3264 विद्यार्थी परीक्षा देेंगे। जनपद भर में प्रवेश परीक्षा के लिए 10 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें केंद्रीय विद्यालय बुलंदशहर, लखवटी व अगौता ब्लॉक के विद्यार्थियों के लिए हकीम मुकटलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुलंदशहर, बीबीनगर व स्याना ब्लॉक के विद्यार्थियों के लिए सनराइज पब्लिक स्कूल स्याना, सिकंदराबाद व गुलावठी ब्लॉक के विद्यार्थियों के लिए एमएस इंटर कॉलेज सिकंदराबाद, खुर्जा व अरनिया ब्लॉक के विद्यार्थियों के लिए एसएमजेईसी इंटर कॉलेज खुुर्जा, जहांगीराबाद व ऊंचागांव ब्लॉक के विद्यार्थियों के लिए एसकेजे इंटर कॉलेज जहांगीराबाद, पहासू ब्लॉक के विद्यार्थियों के लिए इंटरमीडिएट कॉलेज पहासू, अनूपशहर ब्लॉक के विद्यार्थियाें के लिए रामस्वरूप आर्य कन्या इंटर कॉलेज अनूपशहर, डिबाई ब्लॉक के विद्यार्थियाें के लिए मथुरिया किसान इंटर कॉलेज भीमपुर दोेराहा डिबाई और दानपुर ब्लॉक के विद्यार्थियों के लिए जनता इंटर कॉलेज दानपुर सेेंटर बनाया गया है। ब्यूरो