17 को होगी अंतर जनपदीय स्थानांतरण की काउंसलिंग
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने वाले शिक्षकों की काउंसलिंग 17 फरवरी को होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए शासन और विभाग से मिले आदेश के तहत तैयारी कर ली गई है। 17 फरवरी को डायट परिसर में काउंसलिंग होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।