फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋणमाफी का पोर्टल आज से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण माफी का पोर्टल आज से होगा शुरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। ऋण माफी के दौरान किसानों की शिकायतों के लिए बनाया गया पोर्टल मंगलवार को फिर से शुरू हो जाएगा। इसके बाद ऋण माफी के पात्र होने के बाद भी लाभ न मिलने पर किसान सीधे शासन को शिकायत भेज सकेंगे। शासन ने किसानों की ऋण माफी संबंधी शिकायतों के लिए एक पोर्टल बनाया था। इस पर किसान किसी भी समस्या को लेकर सीधे शासन को शिकायत भेज सकते थे। बीते करीब एक माह से पोर्टल बंद था। अब शासन द्वारा मंगलवार को फिर से पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि करीब सौ किसान ऐसे हैं, जिन्हें पात्र होने के बाद भी ऋणमाफी का लाभ नहीं मिला है। इस बाबत जिला कृषि अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि मंगलवार से पोर्टल का संचालन शुरू किया जाएगा। किसी भी समस्या के लिए किसान सीधे शिकायत कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें