फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- चार सूत्रीय मांगों को लागू किए जाने की मांग
- शिक्षक-शिक्षिकाओं को शैक्षणिक कार्य में लौटाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए बीएसए को ज्ञापन सौंप। इस दौरान पदाधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण के साथ शिक्षकों को शैक्षणिक कार्यों के अलावा अन्य कार्य में लगाने का विरोध कर उन्हें वापस शिक्षण कार्य में लगाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला संयोजक अनुज पालीवाल ने कहा कि शिक्षकों की मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा है, लेकिन अफसर मांगों पर कोई विचार नहीं कर रहे हैं। सह संयोजक कृष्ण गोपाल गिरी ने कहा कि शिक्षकों को लंबे समय से शिक्षण कार्य से हटाकर अन्य कार्य में लगा रखा है, जबकि शासनादेश के अनुसार शिक्षकों को केवल शैक्षणिक कार्य में लगाया जा सकता है। इस मौके पर अनुज पालीवाल समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें