फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब पड़े 1600 हैंडपंप जल्द होंगे चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब पड़े हैंडपंप जल्द होंगे चालू
विज्ञापन

बुलंदशहर। ठंड के बाद गर्मी का अहसास होते ही ग्रामीण क्षेत्र में खराब पड़े हैंडपंप की अधिकारियों को याद आ गई है। ग्रामीण क्षेत्र में खराब पडे़ करीब 1600 हैंडपंपों को जल्द ही ग्राम प्रधान सही कराएंगे। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले की 951 ग्राम पंचायतों में करीब 3200 हैंडपंप लगे हैं। पिछले काफी दिनों से खराब पड़े हैंडपंप ठीक कराने को अब विभाग की ओर से ग्राम प्रधानों को आदेश जारी किए गएहैं। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले में करीब 1600 हैंडपंप खराब होने की जानकारी मिलने पर सभी ग्राम प्रधानों को इसे सही कराने के आदेश दिए गए हैं। सभी खराब हैंडपंप इस माह के अंत तक सही हो जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें