फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन-डे: प्रेमी को गुलाब देकर किया प्रेम का इजहार

विज्ञापन
विज्ञापन
वेलेंटाइन-डे: एक दूसरे को गुलाब देकर किया प्रेम का इजहार
विज्ञापन

- रोज डे पर प्रेमी युगलों ने जमकर की गुलाब की खरीददारी
- आज है प्रापोज डे: प्रेमी युगल समेत युवाओं में खासा उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शहर में बुधवार को प्रेमी युगलों ने एक-दूसरे को गुलाब देकर वेलेंटाइन-डे वीक के पहले दिन अपने दिल की बातें साझा की। इस दौरान रेस्तरां व पार्कों आदि में युवाओं की खासी भीड़ भाड़ रही।
विज्ञापन

वेलेंटाइन-डे को लेकर युवाओं एवं प्रेमियों को खासा इंतजार था। उन्होंने इसके लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी। इस दौरान रोज डे पर प्रेमी जोड़ों ने एक दूसरे को उनकी पसंद का गुलाब देकर प्यार का इजहार किया। रोड डे पर दुकानों में गुलाब के फूलों के दाम भी बढ़ गए। गुलाब के फूल महंगे दाम पर बिके। कुछ प्रेमियों ने रेडीमेड गुलाब व गिफ्ट देकर वेलेंटाइन-डे वीक की शुरुआत की। युवाओं ने गुलाब खरीदते समय इस बात का भी खास ध्यान रखा कि कोई देख तो नहीं रहा। आजाद, सर्वेश एवं यतिन आदि ने बताया कि उन्हें गुलाब देने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रेमिका को गुलाब देने के बाद ही संतुष्टि हुई। अब उन्हें प्रपोज डे का इंतजार है। उन्होंने बताया कि वेलेंटाइन-डे ही युवाओं के लिए दिल की बात कहने का समय होता है। फूल विक्रेता सोनू व जितेंद्र ने बताया कि शादी के सीजन के साथ-साथ वेलेंटाइन-डे पर गुलाब के फूल की अधिक मांग होने पर गुलाब दिल्ली से मंगवाए गए। गुलाब खरीदने की होड़ युवकों में ज्यादा देखी गई, जबकि युवतियों की संख्या कम ही रही। गुलाब 30 से लेकर 150 रुपये तक उपलब्ध रहे। वहीं वेलवेट गुलाब की ओर लोगों का आकर्षण इस बार कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें