फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा के दावे फेल, धरा गया एक नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
नकल विहीन परीक्षा के दावे फेल, धरा गया एक नकलची
विज्ञापन

- बराल स्थित परीक्षा केंद्र में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में पकड़ा गया नकलची
- परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 का खूब हो रहा उल्लंघन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग के नकल रहित बोर्ड परीक्षा करवाने के दावे फेल साबित हुए हैं। बुधवार को हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा में एक नकलची धरा गया और उसका केस बनाकर बोर्ड को भेज दिया है। यह नकलची प्रेम इंटर कालेज बराल के परीक्षा केंद्र में पकड़ा गया है। वहीं दूसरी ओर परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 का खूब उल्लंघन हो रहा है।
यूपी बोर्ड परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई। परीक्षा के पहले ही दिन सुरक्षा चक्र टूट गया। एक परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था पाए जाने पर पूरा स्टाफ बदला गया था, जबकि एक परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक के पास मोबाइल मिला था और उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई। कहीं सीटिंग प्लान को लेकर तो कहीं बैठने की व्यवस्था में गड़बड़ी आदि उजागर होने पर विभागीय अफसरों द्वारा किए गए दावे फेल साबित हुए हैं। दूसरे दिन सुबह पहली पारी में हाईस्कूल हिंदी विषय का पेपर शुरू हुआ। प्रेम इंटर कालेज बराल में उड़नदस्ता परीक्षा का जायजा लेने पहुंचा। इसमें शामिल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने एक परीक्षार्थी को नकल सहित धर दबोचा। इससे परीक्षा केंद्र में खलबली मच गई। गनीमत यह रही कि कंट्रोल रूम में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई। वहीं, दूसरी ओर आदेश है कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कोई नहीं हो, लेकिन अधिकतर परीक्षा केंद्रों के गेट पर ही वाहन और परीक्षार्थियों के साथ आए परिजन आदि को मंडराते हुए आम देखा जा सकता है। पुलिस भी मूकदर्शक बनी रहती है और किसी को दूर करने के लिए प्रयास नहीं कर रही। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य का कहना है कि परीक्षा को नकल रहित और व्यवस्थाएं बनाए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी और अव्यवस्थाएं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षा: दूसरे दिन 2436 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
- 99 परीक्षा केंद्रों पर हुई हाईस्कूल हिंदी व इंटर के कई विषयों की हुई परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बोर्ड परीक्षा में दूसरे दिन बुधवार को 2436 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। 99 परीक्षा केंद्राें पर हाईस्कूल हिंदी और इंटर के कई विषयों की परीक्षा हुई। परीक्षा पर नजर रखने के लिए अफसर और मजिस्ट्रेट दौड़ते रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह की पारी में हाईस्कूल हिंदी-801 की परीक्षा हुई। इसमें 43928 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि 41501 परीक्षार्थी शामिल हुए और 2427 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटर संगीत गायन-349, संगीत वादन-351 और नृत्यकला-353 प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 310 के सापेक्ष 301 परीक्षार्थी शामिल हुए और नौ अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते और मजिस्ट्रेट आदि नजर रखने और चेकिंग करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा शांतिपूर्ण होने पर सभी ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार की सुबह पारी में हाईस्कूल कृषि-831 की और इसी पारी में इंटर हिंदी-302 द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। दूसरी पारी में इंटर सामान्य हिंदी-305 द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होनी है। वहीं परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को दूसरी पारी में इंटर सामान्य हिंदी-304 प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 20130 के सापेक्ष 19175 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 955 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें