फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सादगी के साथ होगी शहीद की बेटी की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज सादगी के साथ होगी शहीद की बेटी की शादी
विज्ञापन

- स्याना क्षेत्र से आएगी बारात, बिना बैंडबाजा होगा कन्यादान
- 19 जनवरी को जम्मू के सांबा सेक्टर में शहीद हो गए थे जगपाल सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/शिकारपुर। क्षेत्र के गांव भैंसरौली नासिरपुर के शहीद जगपाल सिंह की बेटी की शादी रविवार को सादगी के साथ होगी। बारात स्याना क्षेत्र से आएगी और सादे समारोह में कन्यादान होगा। परिजन शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
भैंसरौली नारिसरपुर निवासी जगपाल सिंह बीएसएफ की 173 बटालियन में हैड कांस्टेबल थे। 19 जनवरी को जम्मू के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा बीएसएफ की चौकी पर गोलीबारी की गई थी। जवाबी कार्रवाई में जगपाल सिंह शहीद हो गए थे। इसकी सूचना उसी दिन गांव में पहुंच गई थी। 21 जनवरी को शहीद का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा था और उनके अंतिम संस्कार में प्रशासनिक अफसरों के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी थी। जगपाल सिंह ने पुत्री निशा की शादी स्याना क्षेत्र के गांव हरमानपुर के तारा सिंह के बेटे ललित के साथ तय कर दी थी। ललित भी आर्मी में तैनात हैं। उनके शहीद होने के बाद परिजनों को शादी की चिंता सताने लगी। दोनों परिवारों ने मिलकर चार फरवरी को ही शादी करने का निर्णय लिया। शादी सादगी के साथ होगी और इसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदारों सहित राजनेताओं और प्रशासनिक अफसरों को भी निमंत्रण दिया गया है। शादी के आयोजन में जुटे परिवार के लोगों को हर पल जगपाल सिंह की कमी महसूस हो रही है। नम आंखों से सभी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कन्यादान के लिए दिए एक लाख
शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल शर्मा शनिवार को गांव भैंसरौली नारिसपुर स्थित शहीद जगपाल सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने पुत्री निशा के कन्यादान के लिए शहीद की पत्नी करतारी देवी को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने परिजनों कोे हर संभव मदद व सहयोग का आश्वासन भी दिया। विधायक ने शहीद के नाम से सलेमपुर से मांगलौर जाने वाले मार्ग पर रंगपुर के सामने से गांव को आने वाली सड़क पर गेट बनवाने और शहीद की समाधि तक सड़क बनवाने की घोषणा की है। इसका ग्रामीणों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें