पावर लिफ्टिंग में बीरम सिंह ने जीता गोल्ड
बुलंदशहर। अलीगढ़ में हुई एक दिवसीय पावर लिफ्टिंग व बैंच प्रेस प्रतियोगिता में जिले के बीरम सिंह व प्रदेश कुमार ने परचम लहराया है। बीरम सिंह ने अपने वर्ग में गोल्ड और प्रदेश कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के दो सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गांव गुठावली कलां निवासी बीरम सिंह ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 83 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड और गांव नरेंद्रपुर निवासी प्रदेश कुमार ने 74 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों के मेडल लेकर घर लौटने पर परिजन काफी खुश हैं। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच वर्ल्ड सिल्वर मेडलिस्ट रोबिन सिंह को दिया है। ब्यूरो