कई उपनिरीक्षकों, कांस्टेबलों के कार्यक्षेत्र बदले
बुलंदशहर। क्राइम कंट्रोल करने के लिए एसएसपी ने बुधवार सुबह विभिन्न उपनिरीक्षकों व कांस्टेबलों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। एसएसपी की त्वरित कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप है। चोला चौकी क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण व चौकी प्रभारी की लगातार शिकायतों के बाद एसएसपी ने प्रभारी बच्चू सिंह को हटाकर उन्हें दौलतपुर चौकी का प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार को प्रभारी चौकी चोला बनाया गया है। वहीं प्रभारी दौलतपुर चौकी उपनिरीक्षक नवीन भाटी को वापस कोतवाली देहात भेजा गया है। उपनिरीक्षक नरेंद्र प्रसाद को बराल चौकी से हटाकर थाना नरसेना की बुगरासी चौकी का चार्ज सौंपा गया है। उपनिरीक्षक श्यौपाल सिंह को उनके बेहतर कार्य को देखते हुए प्रभारी चौकी बुगरासी से नई मंडी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक महिपाल सिंह को थाना अनपूशहर से प्रभारी चौकी भूड़ थाना कोतवाली देहात भेजा गया है। उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से बराल चौकी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह को थाना कोतवाली देहात से चौकी जंक्शन थाना खुर्जा नगर, उपनिरीक्षक अनिल कुमार को प्रभारी चौकी गेसूपुर से थाना शिकारपुर भेजा गया है। कांस्टेबल सुधीर मलिक, मोती यादव, प्रयास पंवार, रजनेश व अजीत कुमार के भी कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। ब्यूरो