फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार युवक को कार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार युवक को कार ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

- नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव सहकारी नगर में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी कार चालक मौके से भाग गया।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव विधिपुर निवासी युवक पदम (24) पुत्र सुखवीर शनिवार को किसी काम के सिलसिले में अपनी स्कूटी से बुलंदशहर आया था। देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह स्कूटी से गांव लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी सवार युवक जब नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव सहकारी नगर के निकट पहुंचा तो जहांगीराबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर को परिजनों को सौंप दिया। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी कार चालक को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
डिबाई/दानपुर। साइकिल सवार एक अधेड़ शनिवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। दौलतपुर चौकीक्षेत्र के गांव अमरपुर निवासी नन्नू सिंह (58) पुत्र शेर सिंह शनिवार देर शाम साइकिल से खाद लेकर गांव जा रहे थे। एक बाइक सवार की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए। ग्रामीण उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गए। गंभीर हालत में चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान नन्नू सिंह की मौत हो गई। चौकी इंचार्ज नवीन भाटी ने बताया कि मृतक के पुत्र जयप्रकाश ने बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने को दी है। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें