फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र की जयंती में भी दो फाड़ दिखी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र की जयंती में भी दो फाड़ दिखी सपा
विज्ञापन

- एक पक्ष ने लगाया पदाधिकारियों पर सूचना न देने का आरोप
- कार्यक्रम में पहुंचे सपा के चंद कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जनेश्वर मिश्र की पुण्य तिथि पर भी सपा के कार्यकर्ता एकजुट नहीं दिखे। इस दौरान कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं जुट सकी, जबकि सपा कार्यकर्ताओं का एक धड़ा खुद को कार्यक्रम से बेखबर बता रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को सपा कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की आठवीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हामिद अली ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनेश्वर मिश्र की कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए जनसेवा करनी चाहिए। महासचिव बादल यादव ने कहा कि सात बार केन्द्रीय मंत्री रहने के बाद भी जनेश्वर मिश्र के पास न गाड़ी थी और न ही अपना पक्का घर था। वहीं दूसरी ओर सपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने जिला पदाधिकारियों पर कार्यक्रम की सूचना न देेने का आरोप लगाया। सपा के पूर्व प्रत्याशी सुजात आलम, जिला महासचिव कासिम प्रधान ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व एक दर्जन से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने जिला पदाधिकारियों पर एक व्यक्ति विशेष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। मौके पर अब्दुल रब, हिमायत अली, अमजद अली, हाजी अख्तर, कौशल यादव, रविंद्र लोधी, नंद किशोर बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें