फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के शहीदों को सदैव याद रखें: अतुल गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के शहीदों को सदैव रखें याद : अतुल गर्ग
विज्ञापन

- डीएन इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे खाद्य रसद एवं नागरिक आूपर्ति राज्य मंत्री
- कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षकों को किया गया सम्मानित
-फोटो समाचार
गुलावठी। डीएन इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को पहुंचे उत्तर प्रदेश के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि देश के शहीदों को सदैव याद रखें। सीमाओं पर अपनी जान की बाजी लगाने वाले जांबाजों के कारण ही देश और हम सुरक्षित हैं। उन्होंने छात्रों को आह्वान किया कि वे अपने गुरुजनों का सम्मान करें व भविष्य संवारने के लिए कठोर परिश्रम करें।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने कालेज में स्थापित मां सरस्वती की भव्य मूर्ति का अनावरण कर महात्मा गांधी की प्रतिमा व शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कालेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लौर, प्रबंधक सुनील कुमार गोयल, प्रधानाचार्य श्यामसुन्दर गुप्ता ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद राज्य मंत्री ने कालेज के सेवानिवृत शिक्षकों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में पूर्व प्राचार्य नरेश चंद गुप्त, राकेश गोयल, महेश चंद कंसल, जगदीश प्रसाद शर्मा, जगदीश प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, विजयपाल शर्मा, सुनील रामा, जगतपाल सिंह, संजीव गोयल, अशोक कंसल, अनिल सिंह, फतह चंद मिश्रा, दीप्ति सिंह, रामजीलाल आदि शामिल रहे। इस अवसर पर आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन रमेश चंद जैन व उमेश गोयल ने किया। इसकी अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह लौर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें