आधार कार्ड बनाने वाली मशीनें बंद, लोग परेशान
- सरकारी आधार कार्ड मशीनें गत पांच दिनों से पड़ी हैं बंद
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। आधार कार्ड बनाने वाली मशीने बीते एक सप्ताह से बंद पड़ी हैं। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए भटकने को मजबूर हैं।
आधार कार्ड को केन्द्र सरकार ने लगभग सभी क्षेत्रों में लागू कर दिया है। लेकिन आधार कार्ड बनाने वाली सभी सरकारी मशीनें बंद हैं, जबकि निजी मशीनें चलाने वाले ग्राहक सेवा केन्द्र लोगों से आधार कार्ड बनाने के लिए सौ से डेढ़ सौ रुपये वसूले जा रहे हैं। इस बाबत सीडीओ जसजीत कौर ने बताया कि मशीनों को जल्द से जल्द चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही लोगों को राहत मिल जाएगी।