फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेव शुगर मिल की शुरूआत करेंगे राज्य के गन्ना मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वेव शुगर मिल की शुरूआत करेंगे राज्य के गन्ना मंत्री
विज्ञापन

- रविवार से मिल के लिए क्रय केंद्रों पर होगी गन्ने की तोल
- कल से शुरू होगी मिल, तैयारियों में जुटे मिल प्रबंधन और प्रशासनिक अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। लंबे इंतजार के बाद आखिर वेव शुगर मिल के चलने का समय आ गया। रविवार से मिल के लिए क्रय केंद्रों पर गन्ने की तोल शुरू हो जाएगी। 22 जनवरी से मिल चलने लगेगी। मिल की शुरुआत राज्य के गन्ना मंत्री सुरेश राणा करेंगे। मिल चलने के दौरान होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों में मिल प्रबंधन और प्रशासनिक अफसर अभी से जुट गए हैं।
विज्ञापन

बसपा सरकार के राज में इस मिल को वेव कंपनी को बेच दिया गया था। वेव कंपनी ने शुरुआत में तो मिल चलाई, लेकिप वर्ष 2016 में एनजीटी द्वारा लगाई गई रोक का बहाना बनाकर मिल नहीं चलाई। इससे किसानों को खासी परेशानी हुई। इस बार किसानों ने किसान संघर्ष समिति के बैनर तले मिल में धरना-प्रदर्शन कर उसे चलाने की मांग की थी। इसके परिणामस्वरूप शासन ने मिल चलाने के आदेश जारी कर दिए। प्रबंधन ने मिल को चलाने के लिए तैयारी तो शुरू कर दी, लेकिन अब तक करीब नौ बार मिल चलाने की तिथि जारी की जा चुकी है। लंबे समय के इंतजार के बाद अब मिल 22 जनवरी को चलेगी। गन्ना तोल के लिए इंडेंट जारी हो गया। मिल चलाने के लिए अक्टूबर 2017 में राज्य के गन्ना मंत्री सुरेश राणा मिल का उद्घाटन कर गए थे। अब वह मिल की शुरूआत करने के लिए एक बार फिर आ रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह और किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि वेव शुगर मिल चलाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मिल की शुरूआत करने के लिए राज्य के गन्ना मंत्री सुरेश राणा आ रहे हैं। इस दौरान मिल में भव्य समारोह का आयोजन होगा और इसमें किसानों की भी अहम भागीदारी रहेगी। मिल चलने की सूचना जारी होते ही किसानों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें