फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की बोरियां चोरी करने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
धान की बोरियां चोरी करने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

फोटो समाचार। फाइल नं.17 बुल 80 ए जेपीजी
जहांगीराबाद। जहांगीरबाद मंडी में किसानों का शोषण रुकने का नाम नही ले रहा है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को देखने को मिला। अतरौली क्षेत्र के एक किसान की उसी आढ़ती के पल्लेदारों ने तीन बोरियां चोरी कर ली। चोरी की जानकारी मिलने पर किसानों ने जमकर हंगामा काटा। मामला बढ़ता देख व्यापारियों ने तीन बोरी की जगह दो बोरा धान दिलाकर किसी तरह मामले को रफा दफा किया।
मंगलवार को अतरौली क्षेत्र के गांव फेजलपुर का रहने वाला एक किसान मंगलवार को मंडी में धान बेचने पहुंचा। इस किसान के तीन बोरा धान उन पल्लेदारों ने चोरी कर लिए जिसकी दुकान पर वह माल बेचने पहुंचा था। किसान को जब धान चोरी होने की जानकारी मिली तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। किसान का हंगामा सुन और भी किसान एकत्रित हो गए और वह भी आरोपी आढ़ती के विरुद्घ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामे मे शामिल हो गए। मामले को बढ़ता देख व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए और समझा बुझाकर किसानों को दो बोरा धान देने देकर मामले को रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत मंडी के कार्यवाहक सचिव नरेंद्र शर्मा का कहना है कि आरोपी दुकानदार को चिन्हित कर पूरे मामले से आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अब आरोपी दुकानदार के विरुद्घ एक नोटिस भेजकर उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें