फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी में धीरज और आशिया ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीरंदाजी में धीरज और आशिया ने मारी बाजी
विज्ञापन

बीबीनगर। गांव चित्सोना स्थित द ओम पब्लिक स्कूल में तीरंदाजी में धीरज और आशियाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल में सोमवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अमरोहा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, बदायूं व फरीदाबाद के 53 तीर अंदाजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की तीरंदाजी कोच अर्चना सिंह ने किया। 30 व 40 मीटर प्रतियोगिता में बालक वर्ग में द ओम पब्लिक स्कूल चित्सोना के धीरज ने 315 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बीडी डिग्री कॉलेज धामपुर बिजनौर की आशिया ने 283 अंक प्राप्त कर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बालक वर्ग में फरीदाबाद के रंजीत व अमरोहा के अभयनंद ने बालक वर्ग में क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में बिजनौर की अंकिता व सलोनी ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय डायरेक्टर इंद्रवीर सिंह ने प्रथम विजेताओं को एक-एक हजार रुपये और द्वितीय विजेताओं को 500 रुपये का नकद पुरस्कार, मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय उप प्रधानाचार्य प्रदीप त्यागी निर्णायक समिति के अध्यक्ष रहे। आयोजक दयानंद आर्य रहे। प्रधानाचार्य भूषण त्यागी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें