फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाएं अब बहुओं को शगुन के तौर पर देंगी किट

विज्ञापन
विज्ञापन
आशाएं अब बहुओं को शगुन के तौर पर देंगी किट
विज्ञापन

- ‘नई पहल’ योजना के तहत शासन ने की शुरुआत
- किट में होगी गर्भ निरोधक गोलियां व अन्य जरूरी सामान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग अब नवविवाहित जोड़ों को गर्भनिरोधक गोलियों एवं उपाय के अलावा परिवार नियोजन व स्वच्छता संबंधी जानकारियां देकर जागरूक करेगा। इसके लिए गांव की आशा बहू ‘नई पहल किट’ नवविवाहिता को शगुन के तौर पर भेंट करेगी। इस योजना की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है।
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण के लिए शासन ने ‘नई पहल’ योजना की शुरूआत की है। इसके लिए शासन ने आशा बहू के जरिए नवविवाहित जोड़ों को पारिवारिक और वैवाहिक जीवन के दायित्वों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शगुन के तौर पर ‘नई पहल किट’ का वितरण करेगा। इस किट में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक पत्र भी होगा। इसमें नवविवाहित जोड़ों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए सचेत करने के साथ दो बच्चों तक ही परिवार को सीमित रखने के लिए प्रोत्साहित करने व परिवार नियोजन के फायदों के बारे में लिखा होगा। नए जोड़ों के लिए ‘नई पहल किट’ में पति और पत्नी के लिए आपातकाल में प्रयोग की जाने वाली सामग्री, गर्भनिरोधक गोलियां एवं अन्य उपाय के साधन के साथ एक पत्र भी होगा। ऐसे जोड़े जो पढ़-लिख नहीं सकते, उनको आशा पत्र पढ़कर सुनाएंगी और पूरी जानकारी देकर जागरूक करेंगी। इस योजना से यह भी लाभ होगा कि आशा बहुओं को गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से सर्वे करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं के प्रसव से लेकर टीकाकरण और दवाओं तक का पूरा ध्यान रखती हैं। शगुन किट के साथ आशा का पहले दिन से ही नई दुल्हनों से संपर्क हो जाएगा। आशा नई दुल्हन को यह भी बताएगी कि भविष्य में गर्भ धारण जैसी कोई बात होती है तो तत्काल फोन पर उन्हें सूचित किया जाए। इससे उनके इलाज में आसानी रहेगी। जल्द ही इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें